दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 एस.ए.एस. नगर,कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस. नगर के अनुसार डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल, आई.ए.एस. के नेतृत्व में तथा अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) श्रीमती सोनम चौधरी की उपस्थिति में आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा गेहूं के अवशेष (नाड़) को आग न लगाने संबंधी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आई.ई.सी. कंपोनेंट के अंतर्गत पब्लिसिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सरकार द्वारा गांव एवं ब्लॉक स्तर पर कैंप, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आगामी 40 दिनों तक पब्लिसिटी वैन के माध्यम से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वैन के जरिए किसानों में पैंफलेट्स वितरित किए जाएंगे और ऑडियो संदेशों के माध्यम से उन्हें नाड़ को आग न लगाने, पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा जीव-जंतुओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा ने किसानों से अपील की कि वे नाड़ को जलाने के बजाय इसकी तूड़ी बनाकर पशुओं के चारे के रूप में उपयोग करें। उन्होंने बताया कि यह सूखा चारा पूरे वर्ष उपयोगी होता है और बाजार में भी इसका अच्छा मूल्य मिलता है।इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. हरमीत कौर (के.वी.के.), तकनीकी सहायक गुरचमन सिंह, सांख्यिकी सहायक रुपिंदर सिंह, वरिष्ठ सहायक सुरिंदर सिंह, जूनियर तकनीशियन लखविंदर सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर शहीदों को जिला प्रशासन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पंजाब 30 जनवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, में महात्मा…
Share to :

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था युवक, परेशान 16 वर्षीय छात्रा ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर दी जान

पंजाब 17 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जीरकपुर क्षेत्र से एक…
Share to :

मॉडल बनाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गायक बताने वाला आरोपी फरार

पटियाला 1 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पटियाला जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…
Share to :

पंजाब में सरकारी बसों का बड़ा विस्तार, 1300 नई बसें खरीदने का ऐलान

पंजाब 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह…
Share to :