दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 हरियाणा में पंचकूला से लेकर यमुनानगर के कलेसर जंगल क्षेत्र तक खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पूरे वन विभाग को हिला कर रख दिया है। शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि यह कोई एक-दो घटनाओं तक सीमित मामला नहीं, बल्कि लंबे समय से सक्रिय एक संगठित ‘ग्रीन सिंडिकेट’ का काम है, जो सुनियोजित तरीके से वन संपदा को नुकसान पहुंचा रहा था।यमुनानगर के दारपुर क्षेत्र से हिमाचल सीमा तक फैले जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के ठोस सबूत मिले हैं। जांच में पंचकूला के आसरेवाला जंगल, मोरनी-पिंजौर बेल्ट और दारपुर की विभिन्न खोहों समेत कांसली, खादरी, टिबरियों, आमवाली, नंगली और फलोड़ी जैसे क्षेत्रों में खैर के पेड़ों के ताजा ठूंठ, कटे अवशेष और अवैध रास्तों के निशान मिले हैं। इससे वन विभाग के अंदरूनी नेटवर्क पर भी संदेह गहरा गया है।मामले का खुलासा 2 मार्च 2026 को आसरेवाला जंगल से हुआ, जिसके बाद वन विभाग और पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने संयुक्त जांच शुरू की। अब तक एक वन दरोगा सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस पूरे मामले में वन विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। अब तक दो डीएफओ, दो इंस्पेक्टर और एक कर्मचारी समेत पांच अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, जबकि सात अन्य अधिकारी जांच के दायरे में हैं।वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इतने बड़े स्तर पर अवैध कटाई के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका पर उठ रहे सवाल जांच को और अहम बना रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :