पंजाब 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि राज्य में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1300 से अधिक नई सरकारी बसें खरीदी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पंजाब में निजी बसों की तुलना में सरकारी बसों की संख्या ज्यादा हो चुकी है और सभी गैर-कानूनी व बिना परमिट चल रही बसों को बंद करवा दिया गया है।
शनिवार को पटियाला स्थित पीआरटीसी मुख्यालय पहुंचे मंत्री भुल्लर ने कहा कि पीआरटीसी के कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा हैं और पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को मानते हुए उन्हें लगातार राहत दे रही है।इस मौके पर हरपाल जुनेजा ने पीआरटीसी के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता बलतेज पन्नू भी मौजूद रहे। अमन अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि हरपाल जुनेजा के नेतृत्व में पीआरटीसी नई ऊंचाइयों को छुएगी।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक मेहनती नेता को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जुनेजा ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना भेदभाव के जनता की सेवा करेंगे।केंद्रीय बजट को लेकर चीमा ने कहा कि पंजाब को केंद्र से बड़ी उम्मीदें हैं और सरकार को 8500 करोड़ रुपये का रूरल डेवेलपमेंट फंड, बाढ़ राहत के 1600 करोड़ रुपये और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए प्रस्तावित 20 हजार करोड़ रुपये जारी किए जाने चाहिए। साथ ही मनरेगा योजना को भी पूरी तरह बहाल करने की मांग की गई।पीआरटीसी चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि जल्द ही किलोमीटर स्कीम के तहत 254 बसें, 100 मिनी बसें और 309 बड़ी नई बसें सेवा में उतारी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी की बस सेवा को आधुनिक और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।ग्रामीण रूटों के लिए 100 मिनी बसें ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा मजबूत करने के लिए सरकार 100 मिनी बसें खरीदेगी। कई ऐसे ग्रामीण रूट हैं जहां अब तक बस सेवा नहीं थी या केवल निजी सोसाइटियों पर निर्भरता थी। सरकार ने फैसला लिया है कि ग्रामीण रूटों पर सरकारी और निजी सोसाइटियों—दोनों की बस सेवाएं चलाई जाएंगी। अब तक 1100 से अधिक परमिट जारी किए जा चुके हैं।परिवहन विभाग के अनुसार, नई मिनी बसें ग्रामीण और संकरी सड़कों के लिए उपयुक्त होंगी, जिससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीणों को शहरों तक पहुंचने में राहत मिलेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

₹7 के लॉटरी टिकट ने बदली किस्मत: पंजाब के किसान को मिला ₹1 करोड़ का इनाम, बोले गुरु साहिब की कृपा है

पंजाब 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) फतेहगढ़ साहिब जिले से एक चौंकाने…
Share to :

पंजाब में ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ लागू महिलाओं को हर महीने ₹1000 ₹1500, 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

दैनिक खबरनामा 4 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’…
Share to :

पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता पर फायरिंग, हमलावर फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार…
Share to :

एस.ए.एस. नगर में गेहूं के नाड़ को आग न लगाने हेतु जागरूकता अभियान शुरू, पब्लिसिटी वैन रवाना

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 एस.ए.एस. नगर,कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, एस.ए.एस.…
Share to :