पंजाब 6 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह बाजवा की अध्यक्षता में नियुक्त की गई कृषि सखियों की बैठक आयोजित की गई।मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर को मिशन ऑन नैचुरल फार्मिंग योजना के तहत चुना गया है। इस योजना के अंतर्गत जिले में 20 कृषि सखियों और 1250 ऐसे किसानों का चयन किया जा रहा है, जो प्राकृतिक खेती अपनाने के इच्छुक हैं।उन्होंने बताया कि चयनित कृषि सखियों को प्रति माह 5000 रुपये तथा किसानों को रासायनिक मुक्त खेती अपनाने के लिए प्रति वर्ष 4000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कृषि सखियों द्वारा चुने जा रहे किसानों की जमीन के मिट्टी के नमूनों की जांच करवाई जाएगी और पंजाब स्टेट सीड सर्टिफिकेशन अथॉरिटी द्वारा उन्हें प्रमाणपत्र दिलाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।इस अवसर पर पंजाब स्टेट सीड सर्टिफिकेशन के प्रतिनिधि हरप्रीत सिंह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रमाणिकरण के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि जैविक उत्पादों को भारत में कहीं भी जैविक खाद्य व्यापारियों और प्रोसेसिंग कंपनियों को उनके नियमों और शर्तों के अनुसार भारत सरकार के पोर्टल www.jaivikkheti.in⁠� पर बेचा जा सकता है।
बैठक में इस योजना के नोडल अधिकारी डॉ. गुरदयाल कुमार (कृषि विकास अधिकारी), मास्टर ट्रेनर तरजिंदर सिंह (गांव सैदपुर), कमलदीप सिंह (एटीएम) तथा जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों ने भी भाग लिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फगवाड़ा में सिंगर गीता जैलदार पर मारपीट के आरोप, 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर दुकान में मचा बवाल

पंजाब 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित…
Share to :

एस.ए.एस. नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जब्त वाहनों की नीलामी से 36.58 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त

पंजाब 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने…
Share to :

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 140 श्रद्धालु अमृतसर रवाना

पंजाब 8 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में भगवंत सिंह…
Share to :

होली पर मोहाली के कैफे में परोसी जा रही थी चंडीगढ़ की शराब, एक्साइज विभाग का छापा प्रीमियम ब्रांड की बोतलें जब्त

पंजाब 5 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में होली मौके पर मोहाली में…
Share to :