पंजाब 8 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले से करीब 140 श्रद्धालु अमृतसर के लिए रवाना हुए। इस तीन दिवसीय तीर्थ यात्रा के लिए तीन बसों को रवाना किया गया।इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि बसों को झांपुर (मोहाली), फतेहपुर सियालबा (खरड़) और निम्बुआ (डेराबस्सी) से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सभी श्रद्धालु पंजाब सरकार द्वारा तय किए गए पात्रता मानदंडों के अनुसार चयनित किए गए हैं।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में माथा टेकेंगे। इसके साथ ही वे जलियांवाला बाग का भ्रमण करेंगे और वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी भी देखेंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान परिवहन, ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था पंजाब सरकार द्वारा की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :