दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी के साथ गोलगप्पे खाने निकले एक पुलिसकर्मी पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की।पीड़ित पुलिसकर्मी यशवीर सिंह ने बताया कि 21 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी के साथ मनीमाजरा बस स्टैंड के पास मौजूद थे। वहां कुछ युवक ऊंची आवाज में अश्लील गालियां दे रहे थे। आसपास महिलाओं की मौजूदगी को देखते हुए जब उन्होंने युवकों को ऐसा करने से रोका, तो आरोपी भड़क उठे।देखते ही देखते मामूली बहस ने हिंसक रूप ले लिया। पहले 3-4 युवक थे, लेकिन कुछ ही देर में 6-7 अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी पर लात-घूंसों और नुकीले हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गर्दन दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की।घटना का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें हमलावरों की बर्बरता साफ दिखाई दे रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। CCTV फुटेज और वीडियो के आधार पर मनीमाजरा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।बड़ा सवाल है सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं क्या यह प्रशासन की नाकामी है या बढ़ती गुंडागर्दी का संकेत?

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

23 साल बाद मिला न्याय पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने नियुक्ति पत्र जारी करने का दिया आदेश, देरी पर 5 लाख का जुर्माना तय

चंडीगढ़ 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :

चंडीगढ़ में Sikhlens Film Festival का भव्य आयोजन, 25 फिल्मों का प्रदर्शन और 41 कलाकार सम्मानित

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित Tagore Theatre में…
Share to :

गरीब मरीज निधि घोटाले में CBI कोर्ट सख्त, PGI के दो बर्खास्त कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

चंडीगढ़ 6 जनवरी (जगदीश कुमार)सीबीआई की विशेष अदालत ने पीजीआईएमईआर (PGI) से…
Share to :

सेक्टर-26 में रोज छह घंटे वन-वे से यातायात प्रभावित, ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ के आरोपों के बीच ट्रैफिक पुलिस पर सवाल

चंडीगढ़ 19 फरवरी2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26 में स्कूल समय…
Share to :