चंडीगढ़ 19 फरवरी2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-26 में स्कूल समय के दौरान रोजाना अलग-अलग स्लॉट में सड़क को वन-वे किए जाने से आम वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह 7 से 9 बजे, 10 से 12 बजे और दोपहर 1 से 3 बजे तक सड़क पर आवाजाही सीमित कर दी जाती है। इस दौरान मंडी चौक से सुखना झील और गोल्फ रेंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाता है, जबकि पंजाब लोक भवन और बापूधाम की ओर से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाता है।यह व्यवस्था सेक्टर-26 स्थित Strawberry Fields High School और St. Kabir Public School के बाहर लागू की जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर रोजाना करीब छह घंटे सड़क सीमित रहने से आम लोगों को अनावश्यक चक्कर लगाने पड़ते हैं और समय की बर्बादी होती है।आरोप है कि स्कूल समय में अभिभावकों की गाड़ियां सड़क के बीचों-बीच खड़ी रहती हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। कई चालक बच्चों को छोड़ने या लेने के लिए वाहन खड़ा कर स्कूल परिसर तक चले जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां अवैध पार्किंग पर न तो नियमित चालान किए जाते हैं और न ही सख्ती दिखाई देती है, जबकि शहर के अन्य स्कूलों के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा करने पर तुरंत कार्रवाई होती है।इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता यंकी कालिया ने सवाल उठाते हुए कहा कि आसपास के सरकारी स्कूलों, जहां हजारों बच्चे पढ़ते हैं, वहां कभी ऐसी व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने इसे विशेष वर्ग को राहत देने जैसा बताया और कहा कि पहले भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं निकला।वहीं, ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्कूल समय में भीड़ नियंत्रित करने के लिए जवान तैनात किए जाते हैं। Chandigarh Police के एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के तहत पिक एंड ड्रॉप स्कूल परिसर के भीतर होना चाहिए और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वालों के चालान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर अधिक से अधिक बच्चों को बस से आने के लिए भी कहा गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :