पंजाब 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मृतक की पहचान गांव आधियां निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी को गांव आधियां की पुलिस चौकी में होमगार्ड जवान अशोक कुमार और पंजाब पुलिस के एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में पुलिस टीम आरोपी रणजीत सिंह को पकड़ने पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरमीत सिंह भी घायल हो गए। रणजीत की ओर से की गई फायरिंग में उन्हें गोली लगी है और उनका उपचार जारी है।पुलिस ने इससे पहले गांव अलीनंगल निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान ही रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह (निवासी आधियां) के नाम सामने आए थे। तीसरे आरोपी इंद्रजीत सिंह की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :

मोहाली के फेस-1 में तेज तूफान के दौरान सड़क पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

पंजाब 23 जनवरी (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली के फेस-1 क्षेत्र में आज…
Share to :

बलोंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.90 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक गिरफ्तार

पंजाब 14 जनवरी(दैनिक खबरनामा)मोहाली। बलोंगी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई…
Share to :

शीतल अंगुराल का बड़ा खुलासा ‘ऑपरेशन लोट्स’ पर AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सब था प्लान्ड नैरेटिव

पंजाब 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर वेस्ट के…
Share to :