पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार 1 फरवरी से श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सालभर चलने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। यह जानकारी पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को मोहाली में दी।वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा को विशेष रूप से युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संदेशों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह के साथ श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के मौके पर नमन किया और श्री गुरु रविदास भवन, फेज-7 से निकाले गए नगर कीर्तन में भाग लिया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि 650वां प्रकाश पर्व पूरे श्रद्धा भाव और व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा डेरा बल्लां (जिला जालंधर) के निकट श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र की स्थापना की जाएगी। इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी की बाणी और शिक्षाओं का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। इसके लिए गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 9 एकड़ से अधिक भूमि को 10.50 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा जा चुका है, जो देश में अपनी तरह का पहला प्रयास है।उन्होंने बताया कि यह अध्ययन केंद्र शोध, बाणी संरक्षण और प्रचार का प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां से व्याख्यान, सेमिनार, प्रकाशन, शैक्षणिक कार्यक्रम और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से समानता, करुणा और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाया जाएगा।वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, जो वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी।हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “हमारी सरकार इस महान उद्देश्य से जुड़कर गर्व महसूस करती है। ये प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे और समाज में व्याप्त सामाजिक व आर्थिक असमानताओं को कम करने में अहम भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर निकाले गए भव्य नगर कीर्तन में समाज के हर वर्ग के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला योजना समिति, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी का राष्ट्रवादी अंदाज़, तिरंगे की छटा और सैन्य प्रेरणा से सजा 77वें गणतंत्र दिवस का लुक

नई दिल्ली 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली: देश ने जब…
Share to :

दिल्ली में फरवरी में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, पारा 30°C पार चार बार

नई दिल्ली 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) दिल्ली में गर्मी ने इस…
Share to :

मानवता की मिसाल: फाउंडेशन फियोर दी लोटो इंडिया ने 225 जरूरतमंद परिवारों को बांटी राहत सामग्री

राजस्थान 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के पुष्कर फाउंडेशन फियोर दी…
Share to :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला रेलवे मजिस्ट्रेट की शक्तियों पर लगी सख्त सीमा, प्रशासनिक दखल पर रोक

नई दिल्ली फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली रेलवे प्रशासन और स्पेशल…
Share to :