हिमाचल प्रदेश 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होने जा रहा है। सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार विधायकों की ओर से अलग-अलग विभागों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बड़ी संख्या में प्रश्न लगाए गए हैं।अब तक विधानसभा सचिवालय को करीब 800 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। इनमें अधिकतर सवाल सड़कों, पेयजल, बिजली, विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए हैं। इन प्रश्नों के माध्यम से विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाएंगे।कई विधायकों ने अपने क्षेत्रों में सड़क निर्माण, पेयजल योजनाओं की स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है।इस सत्र में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और विभिन्न वर्गों के लिए संभावित नई घोषणाओं पर विशेष ध्यान रहने की उम्मीद है। सत्र का पहला चरण 16, 17 और 18 फरवरी को आयोजित हुआ था। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद अब दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होगा, जो 2 अप्रैल तक चलेगा।विधानसभा सचिवालय ने सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासनिक और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रश्नकाल, शून्यकाल और बजट पर चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक बहस होने की संभावना है। वहीं विपक्ष भी विभिन्न जनहित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में है।
You May Also Like
मंडी के DAV स्कूल के पूर्व छात्र को डॉयचे बैंक में 70 लाख रुपये का पैकेज
- Vishal
- January 4, 2026
हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, शिमला में मतदाता सूची जारी
- Vishal
- January 31, 2026
हरियाणा के सभी स्कूलों में 17 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा
- Vishal
- January 15, 2026
तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 99,799 नए मामले मंजूर सीएम सुक्खू
- Vishal
- January 3, 2026