हरियाणा 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में नमो भारत कॉरिडोर की दो अहम परियोजनाओं पर आगामी महीनों में काम शुरू होने के आसार हैं। करनाल से दिल्ली और बावल से दिल्ली तक रैपिड रेल संचालन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दोनों परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को Public Investment Board (पीआईबी) ने मंजूरी दे दी है। अब इन्हें अंतिम अनुमोदन के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।करनाल–दिल्ली कॉरिडोर: 136 किमी, 90 मिनट का सफर
हरियाणा में करनाल से दिल्ली तक 136 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद करनाल से दिल्ली की दूरी महज 90 मिनट में तय की जा सकेगी। परियोजना पर लगभग 33,051 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसमें राज्य सरकार करीब 7,472 करोड़ रुपये का योगदान देगी।
इस रूट पर करनाल, पानीपत, मुरथल, कुंडली होते हुए दिल्ली तक रैपिड रेल का संचालन होगा। फिलहाल इस कॉरिडोर पर 17 स्टेशनों के निर्माण की योजना है।बावल–दिल्ली कॉरिडोर: 93 किमी, 60 मिनट में यात्राबावल से दिल्ली तक 93 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर करीब 32,327 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें राज्य सरकार की लगभग 6,957 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी होगी। इस परियोजना से दिल्ली से राजस्थान के बीच आवागमन भी आसान होगा और करीब 60 मिनट में यात्रा पूरी की जा सकेगी।
बावल से रेवाड़ी, धारूहेड़ा, पंचगांव, मानेसर और गुरुग्राम होते हुए दिल्ली तक रैपिड रेल चलेगी। इस रूट पर अभी तक 13 स्टेशन प्रस्तावित हैं। दोनों परियोजनाओं में 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन बनाए जाएंगे।Haryana Mass Rapid Transport Corporation (एचएमआरटीसी) के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर खरे के अनुसार, पीआईबी से डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है और अब केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति का इंतजार है।चार वर्षों में पूरा होगा निर्माणपरियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि आवंटन मिलने के करीब चार वर्षों के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इन कॉरिडोर के शुरू होने से हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच यात्रा बेहद सुगम और तेज हो जाएगी।भविष्य में रोहतक, फरीदाबाद और पलवल तक विस्तार National Capital Region Transport Corporation (एनसीआरटीसी) ने भविष्य की योजनाओं में हरियाणा के पांच शहरों को शामिल किया है। प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल और दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक तक रैपिड रेल कॉरिडोर का विस्तार किया जाएगा।इन परियोजनाओं के साकार होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में क्षेत्रीय संपर्क और भी मजबूत होगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हाइड्रोजन ट्रेन से पहले सोनीपत ट्रैक पर सुरक्षा तैयारी अधूरी, झाड़ियां साफ करने में देरी टेस्टिंग के लिए एक और सैंपल भेजा गया

हरियाणा 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हरियाणा जींद सोनीपत रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों…
Share to :

हरियाणा की दो नदियां उगलती हैं सोना, यमुनानगर की सोम और पथराला से हर साल सरकार देती है ‘गोल्ड’ निकालने का ठेका, बरसात के बाद शुरू होता है सदियों पुराना सिलसिला

हरियाणा 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा का यमुनानगर जिला प्रदेश…
Share to :

हरियाणा में ईएसआई अनिवार्य 10+ कर्मचारियों वाले निजी प्रतिष्ठानों को 31 जनवरी तक करना होगा पंजीकरण, नहीं तो लगेगा जुर्माना

हरियाणा 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में दस या उससे अधिक…
Share to :

हरियाणा बजट 2026 (2.15) लाख करोड़ का अनुमान, लाडो लक्ष्मी योजना और MSME सेक्टर पर फोकस संभव

हरियाणा 2 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
Share to :