हरियाणा 25 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों में 583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की जीरकपुर शाखा के मैनेजर रिभव ऋषि समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में अभय कुमार, अभिषेक सिंगला और स्वाति सिंगला शामिल हैं। सभी का मेडिकल पंचकूला सिविल अस्पताल में कराया गया।
जांच में सामने आया कि रिभव ऋषि पहले आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में मैनेजर रह चुका था। उसने अपने दोस्त अभय कुमार के साथ मिलकर सरकारी राशि गबन की साजिश रची। योजना में अभय की बहन स्वाति सिंगला और जीजा अभिषेक सिंगला को भी शामिल किया गया। आरोपियों ने ‘स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट’ नाम से बोगस फर्म बनाकर हरियाणा सरकार के खातों से रकम ट्रांसफर की।सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में इस साजिश को अंजाम दे रहे थे और शेयर बाजार के चर्चित घोटालेबाज Harshad Mehta को अपना आदर्श मानते थे।मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने विधानसभा में बताया कि धोखाधड़ी का पता चलते ही 24 घंटे के भीतर बैंक ने ब्याज सहित पूरी राशि सरकार को लौटा दी। बैंक द्वारा 556.15 करोड़ रुपये के साथ 22 करोड़ रुपये ब्याज भी जमा कराया गया। सरकार ने वित्त सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर दी है, जो पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारी तय करेगी।सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में शामिल कोई भी सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मचारी बख्शा नहीं जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

महज 17 साल की अरनाया ठाकुर का एशियाई खेलों के लिए चयन, अंडर-57 किग्रा वर्ग में बढ़ाया हरियाणा का मान, कोच हरजिंदर सिंह के मार्गदर्शन में रचा इतिहास

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला की बेटी…
Share to :

पंचकूला में दिल दहला देने वाली वारदात क्रेच से पिता बनकर मासूम को ले गया युवक, हत्या कर नाले में फेंका शव

हरियाणा 25 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-12ए…
Share to :

पंचकूला सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज-आईवी सेट खत्म, मरीजों को 200–400 रुपये खर्च कर बाहर से खरीदना पड़ा

हरियाणा 19 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल…
Share to :

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सियासी घमासान तेज, भाजपा और कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर मंथन शुरू

हरियाणा 22 जनवरी(दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में इस साल अप्रैल माह में…
Share to :