पंजाब 11 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Jalandhar में बस स्टैंड के पास नरेंदर सिनेमा वाली गली में मंगलवार देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह ने गली में कथित तौर पर देह व्यापार कर रही कुछ लड़कियों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लड़की ने खुद को नवविवाहिता बताते हुए कहा कि वह अपनी बहन के साथ यहां आई है।बताया जा रहा है कि लड़की ने लाल सूट और हाथों में चूड़ा पहन रखा था। जब निहंग सिंह ने उससे उसकी बहन को बुलाने के लिए कहा तो उसने गली की ओर इशारा किया। निहंग जब दूसरी तरफ बहन को ढूंढने गया तो दोनों युवतियां मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में फरार हो गईं। निहंग ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सकीं।
इस मामले में तरना दल से जुड़े ऑटो चालक बाबा बख्शीश सिंह बाजड़ा का कहना है कि वह रात में अक्सर ऑटो चलाते हुए इस इलाके से गुजरते हैं और यहां कई बार संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं। उनका दावा है कि गली में कई बार लड़के-लड़कियां खड़े मिलते हैं और कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी पाए जाते हैं।निहंग सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि इलाके में कुछ लोग नशा करते हैं और उसके बाद जिस्मफरोशी का काम चलता है। उनका कहना है कि पुलिस की गाड़ियां जब इलाके में आती हैं तो हूटर की आवाज सुनकर लोग छिप जाते हैं और पुलिस के जाते ही फिर से सड़क पर आ जाते हैं।बताया गया कि नरेंदर सिनेमा के पास बने एक कमरे में छापे के दौरान नशीले पदार्थों के अवशेष, कंडोम और नशा करने के बाद फेंकी गई सिल्वर पन्नियां भी मिलीं। कमरे में बिस्तर भी रखे गए थे, जिनका इस्तेमाल रात में किया जाता था।
निहंग सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे भी ऐसी गतिविधियां जारी रहीं तो वह अगली बार पुलिस के बजाय अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रिश्वत मामले में निलंबित DIG हरचरण सिंह भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI कोर्ट ने लिया केस का संज्ञान; 16 मार्च को अगली सुनवाई

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी…
Share to :

पंजाब में सरकारी बसों का बड़ा विस्तार, 1300 नई बसें खरीदने का ऐलान

पंजाब 1 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह…
Share to :

पंजाब विधानसभा में AAP का प्रदर्शन गैस संकट पर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी, कांशीराम को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पास

पंजाब 16 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )Punjab Legislative Assembly के बजट सत्र के…
Share to :

मोहाली में सफाई व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, नगर निगम खरीदेगा 10 ट्रैक्टर माउंटेड वाटर टैंकर

पंजाब 8 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली। शहर के नए…
Share to :