पंजाब 9 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब Jalandhar में एक 19 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वंश (19) के रूप में हुई है। रविवार सुबह गांव बालोकी खेड़ा रोड पर उसकी लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। परिवार ने नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार वंश अपने गांव उदोवाल से पास के गांव बालोकी खेड़ा रोड की ओर गया था। रविवार (9 मार्च) सुबह राहगीरों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा और इसकी सूचना परिवार को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए।बताया जा रहा है कि परिवार ने इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी और खिलाड़ी का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के सरपंच का कहना है कि इलाके में नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 21 दिनों में यह दूसरी मौत है, जिससे गांव के लोग काफी चिंतित हैं।मृतक वंश ने दो साल पहले 12वीं कक्षा पास की थी और स्कूल स्तर से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। वह कई टूर्नामेंट खेल चुका था और हाल ही में नेशनल टीम के लिए भी चयनित हुआ था। एक उभरते खिलाड़ी की इस तरह हुई मौत से गांव और खेल जगत में शोक की लहर है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

सेंट जॉन एम्बुलेंस द्वारा होम नर्सिंग प्रशिक्षण हेतु 28 जनवरी से 10 फरवरी तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

पंजाब 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान, जिला…
Share to :

आरटीओ को पूरी तरह ‘फेसलेस’ बनाने की पहल, भ्रष्टाचार पर सरकार का कड़ा संदेश

पंजाब 19 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब पंजाब सरकार द्वारा आरटीओ (क्षेत्रीय…
Share to :

जिला मोहाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सफलतापूर्वक संपन्न, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,31 जनवरी।स्पेशल…
Share to :

न्यू चंडीगढ़ ग्रोथ कॉरिडोर को मिली रफ्तार, होमलैंड ने मुल्लांपुर में खरीदी 11 एकड़ जमीन

पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिले क्षेत्र के रियल…
Share to :