पंजाब 10 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान, जिला रेड क्रॉस सोसायटी, एस.ए.एस. नगर श्रीमती कोमल मित्तल के नेतृत्व में सेंट जॉन एम्बुलेंस द्वारा जिला प्रशासनिक परिसर में 28 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक होम नर्सिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान भारतीय रेड क्रॉस के प्रशिक्षक श्री संदीप सिंह द्वारा प्रशिक्षार्थियों को रोगी की घर पर देखभाल करने तथा अस्पताल में सहायक नर्स के रूप में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रोगी का निरीक्षण, रोगी की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा, रोगी के कमरे और बिस्तर की देखभाल, आहार प्रबंधन, दवाइयों की देखरेख एवं उपयोग, सामान्य रोगों एवं उनके उपचार तथा पट्टियों आदि की जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षार्थी घरों में रोगियों की सेवा करने तथा अस्पतालों में सहायक नर्स के रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे।इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री हरबंस सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को रेड क्रॉस के सिद्धांतों एवं इतिहास की जानकारी दी तथा संस्था द्वारा जिले में गरीबों, मरीजों, जरूरतमंदों एवं दिव्यांगों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने सभी से संस्था से जुड़कर मानवता की सेवा करने की अपील की।उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी एवं प्रशिक्षण के लिए www.ircsfa.org� पर या श्री संदीप सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी से मोबाइल नंबर 9888786039 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर-पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त 7,000 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 जीरकपुर-पंचकूला बाईपास परियोजना को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

राजपुरा में गुटका साहिब की बेअदबी से तनाव, आरोपी गिरफ्तार; परिवार ने बताया मानसिक रूप से अस्वस्थ

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा…
Share to :

मोहाली में पूर्व सरपंच पर जानलेवा हमला, 5 हमलावरों ने रॉड से तोड़ी दोनों टांगें

दैनिक खबरनामा 27 मार्च 2026 मोहाली के डेराबस्सी इलाके के कूड़ा गांव…
Share to :

अमृतसर में तड़के तेज हवाओं के साथ बारिश, बदला मौसम गर्मी से मिली राहत

पंजाब 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के Amritsar में मार्च…
Share to :