पंजाबी 20 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर में डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान, जिला रेड क्रॉस शाखा, एस.ए.एस. नगर श्रीमती कोमल मित्तल के मार्गदर्शन में जिला रेड क्रॉस शाखा द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए विशेष पहल की गई।जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी को गांव रायपुर खुर्द, एस.ए.एस. नगर में मेडिकल चेकअप, आंखों, दांतों तथा मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया था। इसी क्रम में आज मुफ्त सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन सहायक कमिश्नर-कम-अवैतनिक सचिव श्रीमती अंकिता कांसल ने किया।इस अवसर पर सचिव हरबंस सिंह ने बताया कि जिला रेड क्रॉस शाखा हमेशा गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। शिविर के दौरान Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (अलिमको), कुराली, मोहाली के सहयोग से 18 लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरण मुफ्त प्रदान किए गए। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, सुनने की मशीनें, वॉकिंग स्टिक, नी-कैप सहित अन्य उपकरण शामिल हैं।सचिव ने बताया कि करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य के उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांग और बुजुर्ग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर और बेहतर जीवन जीने में सहायक सिद्ध होगी।उन्होंने यह भी बताया कि यह पूरा कार्यक्रम डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान श्रीमती कोमल मित्तल तथा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-सीनियर उपप्रधान श्रीमती गीतिका सिंह के दिशा-निर्देशों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अंत में अपील की गई कि यदि कोई दिव्यांग व्यक्ति या वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह जिला रेड क्रॉस शाखा, कमरा नंबर 525, चौथी मंजिल, जिला प्रशासनिक परिसर, सेक्टर-76, एस.ए.एस. नगर या फोन नंबर 0172-2219526 पर संपर्क कर सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अवैध शराब पर शिकंजा आबकारी विभाग की और से मोहाली और खरड़ के ढाबों पर बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर जांच

मोहाली 6 जनवरी(जगदीश कुमार) खरड़ अवैध शराब की बिक्री और परोसने पर…
Share to :

2027 चुनाव से पहले पंजाब में सियासी सरगर्मी तेज, चंडीगढ़ में BJP का बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम

पंजाबी 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :

मोहाली में ‘साडे बुज़ुर्ग साडा मान’ के तहत बुज़ुर्गों के अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता सेमिनार आयोजित

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री Bhagwant Mann और कैबिनेट…
Share to :

मोहाली पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, ए एसआई संदीप सिंह का सेक्टर-83 इंडस्ट्रियल एरिया में तबादला

मोहाली 4 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.ए.एस. नगर…
Share to :