हिमाचल प्रदेश 17 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) हिमाचल प्रदेश विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सोमवार को ‘झरोखा कोच’ का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान कोच को दो बोगियों के साथ कालका से शिमला तक चलाया गया। रविवार रात करीब 8 बजे यह कोच शिमला रेलवे स्टेशन पहुंचा, जिसके बाद सोमवार सुबह लगभग 10 बजे इसे वापस कालका के लिए रवाना किया गया। ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम ने कोच का बारीकी से निरीक्षण किया।जांच के दौरान ट्रैक की ढलान, तीखे मोड़ों और सुरंगों के बीच कोच के संचालन का परीक्षण किया गया। साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम, संतुलन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को भी परखा गया। पहले तीखे मोड़ों पर आने वाली कलपुर्जों की आवाज को अब सुधार लिया गया है।यह झरोखा कोच खास तौर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें बड़े कांच के पैनल और चौड़ी खिड़कियां लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को पहाड़ों, घाटियों और हरियाली से भरे प्राकृतिक दृश्यों का शानदार अनुभव मिलेगा। यह कोच सैलानियों की मांग पर स्पेशल बुकिंग के तहत चलाया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

RERA कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने पर हिमाचल हाईकोर्ट के सवाल, अंतरिम रोक जारी रहेगी

शिमला 5 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट…
Share to :

मंडी के DAV स्कूल के पूर्व छात्र को डॉयचे बैंक में 70 लाख रुपये का पैकेज

हिमाचल 4 जनवरी ( दैनिक खबरनामा )मंडीके DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जवाहर…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

कांगड़ा की बिटिया पल्लवी की मौत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का हमला, निष्पक्ष जांच की मांग

हिमाचल 3 जनवरी( दैनिक खबरनामा )नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांगड़ा की…
Share to :