हरियाणा 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। चुनाव के दौरान 5 कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इस घटनाक्रम के महज 12 घंटे के भीतर हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अब क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, रामकिशन गुर्जर की पत्नी और नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। उनके भी इस्तीफे की अटकलें तेज हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले पांचों विधायकों के नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं और जल्द कार्रवाई होगी।गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के बजाय भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिए गए, जिससे पार्टी की रणनीति को बड़ा झटका लगा है।
You May Also Like
अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
- Editorial Team
- June 23, 2026
कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल
- Editorial Team
- June 15, 2026