पंजाब 17 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के माहौल के बीच ही भरोसे का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया गया। एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी के फंक्शन के लिए एक वेडिंग कोरियोग्राफर को बुलाया था, ताकि घर के सदस्य डांस की तैयारी कर सकें। कोरियोग्राफर ने कुछ ही दिनों में परिवार का विश्वास जीत लिया और घर में आसानी से आना-जाना शुरू कर दिया।घटना उस समय हुई जब एक रात परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर घर के बाहर खड़ी इनोवा कार चुरा ली और फरार हो गया। सुबह जब परिवार को इस चोरी का पता चला तो हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस जांच में आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी दिलप्रीत सिंह का नाम भी बताया, जो फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।इस घटना के बाद अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और घर में बाहरी लोगों को रखने से पहले उनकी पूरी जांच करने की सलाह दी
You May Also Like
कांग्रेस का हल्ला-बोल: हरपाल चीमा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग
- Editorial Team
- September 8, 2026