पंजाब 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब के लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरदेव सिंह देव मान द्वारा एक बुजुर्ग के साथ कथित बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक एक बुजुर्ग को स्टेज से धक्का देते और लात मारते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।पीड़ित बुजुर्ग कुलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में विधायक के दावों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वह नशे में नहीं थे, बल्कि कार्यक्रम के दौरान गायक को इनाम देने के लिए मंच पर गए थे। उन्होंने बताया कि किसी कर्मचारी ने उन्हें नहीं रोका, लेकिन विधायक ने उनका बाजू पकड़कर घसीटा और लात मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं।कुलवंत सिंह ने यह भी कहा कि वह खुद AAP के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने विधायक का विरोध करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब उनका गांव विधायक को न तो घुसने देगा और न ही वोट देगा।यह घटना 8 मार्च को लुधियाना के दुगरी इलाके में मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की 38वीं बरसी के दौरान आयोजित कार्यक्रम में हुई थी।विवाद बढ़ने पर विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने सफाई देते हुए कहा था कि बुजुर्ग शराब के नशे में थे और बार-बार मंच पर चढ़कर कार्यक्रम में बाधा डाल रहे थे।वहीं, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि सत्ता के अहंकार में AAP नेता अब आम लोगों और बुजुर्गों का अपमान कर रहे हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने संभाला मोर्चा

मोहाली 8 जनवरी ( जगदीश कुमार)पंजाब में एक बार फिर बम धमकी…
Share to :

राजपुरा के राजगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग, प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में बढ़ते अपराध के…
Share to :

पंजाब सरकार का बड़ा कदम 15 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखा

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब की सरकार ने शिक्षा व्यवस्था…
Share to :

पंजाब में ठंड के बीच बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी मांग

पंजाब 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)पंजाब में कड़ाके की ठंड के बावजूद बिजली की…
Share to :