पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में बढ़ते अपराध के बीच राजपुरा के नजदीकी गांव राजगढ़ (थाना शंभू) में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक निजी होटल के बाहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक प्रवासी मजदूर पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घायल युवक की पहचान पारस के रूप में हुई है, जो गांव में मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पारस होटल के बाहर खड़ा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना शंभू के एसएचओ स्वर्ण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। गांव राजगढ़ के सरपंच परगट सिंह और ग्रामीण दविंदर सिंह ने कहा कि गांव में इस तरह की हिंसक घटना दूसरी बार हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026