महाराष्ट्र 12 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) Maharashtra Legislative Assembly में चल रहे बजट सत्र के दौरान गुरुवार को विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।
पुलिस के मुताबिक जैसे ही धमकी की सूचना मिली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। एहतियात के तौर पर Vidhan Bhavan Mumbai परिसर से कर्मचारियों और अन्य मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।घटना के बाद बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे भवन की गहन तलाशी शुरू कर दी गई। फिलहाल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एंट्री प्वाइंट्स पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अब उस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है, जिसके जरिए यह धमकी दी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात, हिमाचल के लिए उदार वित्तीय सहयोग का आग्रह

नई दिल्ली 16 जनवरी (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू…
Share to :

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

नई दिल्ली 27 जनवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) दिल्ली एनसीआर में मौसम…
Share to :

उत्तराखंड पर्यटन में ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2025 में 6 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

उत्तराखंड 5 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) उत्तराखंड के देहरादून: उत्तराखंड…
Share to :

मोदी का फोन नहीं आया, इसलिए अटकी ट्रेड डील’ अमेरिकी मंत्री का दावा भारत ने किया खंडन, बताया- 2025 में 8 बार हुई बातचीत

नई दिल्ली 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर नया विवाद…
Share to :