चंडीगढ़ 12 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा )Chandigarh, Panchkula और Mohali में इन दिनों रसोई गैस की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो पा रही और एजेंसियों के फोन भी नहीं उठाए जा रहे, जिससे लोगों को गैस सिलेंडर के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।चंडीगढ़ की कई गैस एजेंसियों ने कॉमर्शियल सिलेंडरों की सीमित उपलब्धता के चलते असमर्थता जताई है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस कंपनियों से सिलेंडरों की नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसके कारण मांग के अनुसार वितरण करना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि जिन होटल या रेस्टोरेंट को रोजाना चार से पांच सिलेंडरों की जरूरत होती है, उन्हें फिलहाल एक या दो सिलेंडरों से ही काम चलाना पड़ रहा है।लिए शहर के सेक्टर-35, सेक्टर-7 और सेक्टर-26 के होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के अनुसार गैस की कमी का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। कई प्रतिष्ठानों को अपने मेन्यू में बदलाव करना पड़ा है और ऐसे व्यंजन अस्थायी रूप से हटा दिए गए हैं जिनमें गैस की खपत ज्यादा होती है।कॉमर्शियल गैस की कमी से निपटने के लिए कई होटल और ढाबा संचालकों ने वैकल्पिक इंतजाम भी शुरू कर दिए हैं। कुछ जगहों पर कोयले की भट्टी और इंडक्शन चूल्हों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि गैस की बचत की जा सके। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि सीमित गैस उपलब्धता को देखते हुए स्टाफ को भी गैस के उपयोग में सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यदि जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो ट्राइसिटी के होटल और खानपान कारोबार पर इसका असर और बढ़ सकता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :