पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की आम आदमी पार्टी सरकार की योजना पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा विवादों में घिर गए हैं। विधानसभा में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ, वहीं पंजाब महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने खैरा की टिप्पणी पर खेद जताया। दूसरी ओर पंजाब महिला आयोग ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए कपूरथला के एसएसपी से रिपोर्ट तलब की है।आयोग का कहना है कि सुखपाल खैरा ने यह बयान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की शह पर दिया है। इसी के चलते आयोग ने खैरा के साथ-साथ राजा वड़िंग को भी 12 मार्च को सुबह 11:30 बजे मोहाली स्थित आयोग के कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है।दरअसल, सुखपाल खैरा ने इस योजना पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था कि “1000 रुपये पिच्छे गिद्धा पावण वालियां बीबियां किथों जम लैणियां?” यानी एक हजार रुपये के लिए गिद्धा करने वाली महिलाएं आखिर कहां से पैदा होंगी।
हालांकि अब इस मामले में खैरा का कहना है कि उन्होंने ऐसा बयान नहीं दिया, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर ऐसा लिखा था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई करनी है, कर ली जाए। खैरा ने यह भी कहा कि वह विधानसभा में इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से चौथी बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत…
Share to :

पंजाब के युवाओं से सिख रेजिमेंट में भर्ती होने की अपील, जवानों की कमी बनी बड़ी चिंता

पंजाब 22 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) पंजाब भारतीय सेना ने मंगलवार को…
Share to :

20 करोड़ की लागत से बन रहा डेराबस्सी का आधुनिक मल्टी-स्टोरी बस स्टैंड, विधायक ने लिया कार्यों का जायजा

पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली डेराबस्सी शहर में…
Share to :

नए साल पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर: विजय दत्त

मोहाली पंजाब 3 जनवरी ( जगदीश कुमार) मोहालीनववर्ष के अवसर पर पंजाब…
Share to :