पंजाब 17 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली निर्वाचन क्षेत्र से श्रद्धालुओं की चौथी बस आज फेज-11 के वार्ड नंबर-16 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से रवाना की गई। बस को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले भी गुरुद्वारा सिंह सभा फेज-11 से श्रद्धालुओं का एक जत्था इस धार्मिक यात्रा पर भेजा जा चुका है।विधायक कुलवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बस श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहब, दुर्गियाना मंदिर, जलियांवाला बाग, वाल्मीकि मंदिर, राम तीर्थ और वाघा बॉर्डर सहित अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाएगी। यात्रा पूरी होने के बाद बस श्रद्धालुओं को सुरक्षित मोहाली वापस लाएगी और पुनः 40 अन्य यात्रियों को लेकर अमृतसर के लिए रवाना होगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटियों को लागू किया जा रहा है। महिलाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि भी आगामी बजट सत्र में शुरू की जाएगी।उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से रोजाना लाखों मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्कूलों में स्टाफ की कमी पूरी की जा रही है। पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर खेल मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं।तीन दिन और दो रातों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त एसी बसें, एसी कमरे, तीन समय का भोजन, चाय व स्नैक्स की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। प्रत्येक बस में एक सहायक और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। विधायक ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सराहनीय पहल है, जिससे बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी अहलूवालिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :