पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में मंगलवार को आशा वर्कर और फैसिलिटेटर यूनियन पंजाब (CITU) के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान भूपिंदर कौर और पंजाब की जनरल सेक्रेटरी सीमा ने की। मोहाली और रोपड़ जिलों से बड़ी संख्या में आशा वर्कर और फैसिलिटेटर इसमें शामिल हुए।धरने के दौरान वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले सरकार ने उनके भत्तों को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन चार साल बीत जाने के बावजूद यह वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा, पहले से मिल रहे इंसेंटिव में भी भारी कटौती कर दी गई है, जिससे वर्करों में नाराजगी और निराशा बढ़ गई है।
प्रदर्शन के दौरान वर्करों ने बजट की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यूनियन के जिला प्रधान गुरदीप सिंह समेत अन्य नेताओं ने मांग की कि भत्तों में बढ़ोतरी की जाए और इंसेंटिव में की गई कटौती तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर के एयरोसिटी में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट, एसबीआई के चीफ मैनेजर पर फायरिंग कर सोने के गहने लूटे

पंजाब 18 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब जीरकपुर थाना क्षेत्र के एयरोसिटी इलाके…
Share to :

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना की 6वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना…
Share to :

बलौंगी मार्केट में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई बैठक, सरकार ने त्वरित समाधान का दिया भरोसा

पंजाब 23 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब राज्य व्यापार आयोग द्वारा बलौंगी…
Share to :

स्कूलों में किचन गार्डन से बच्चों को मिल सकता है प्राकृतिक पोषण: विजय दत्त

पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य विजय…
Share to :