पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के 15 शहरों में तापमान बढ़कर 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 30.2°C तापमान दर्ज किया गया, जो 9.2 डिग्री की बड़ी बढ़ोतरी है।फरीदकोट में 29.4°C (2.7°C बढ़ोतरी), चंडीगढ़ और पटियाला में 29.0°C तापमान दर्ज किया गया। बलोवाल सौंखरी में 28.7°C (8.0°C बढ़ोतरी) और मोहाली में 28.4°C तापमान रहा।इसके अलावा लुधियाना (27.6°C), होशियारपुर (26.6°C), फिरोजपुर (26.2°C), गुरदासपुर (26.0°C), अबोहर (25.7°C) और अमृतसर में 25.2°C तापमान दर्ज किया गया।हालांकि दो दिन पहले हुई बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई थी, लेकिन सोमवार को मौसम साफ रहने से तापमान में अचानक उछाल आया और यह सामान्य के करीब पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर (रोपड़), गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं 19 मार्च से अगले तीन दिनों तक मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान कई जगहों पर बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हो सकती है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए अगले कुछ घंटों में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरकपुर-पंचकूला बाईपास पर हाईकोर्ट सख्त 7,000 पेड़ों की कटाई पर लगाई रोक

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 जीरकपुर-पंचकूला बाईपास परियोजना को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट…
Share to :

जिला कोर्ट परिसर एस.ए.एस. नगर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया

पंजाब 26 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर,…
Share to :

हेडलाइन ‘जीजा जी’ गाने को लेकर सिंगर मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह में विवाद, मामला थाने तक पहुंचा

पंजाब 19 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से…
Share to :

अमृतसर डीएम आत्महत्या मामला गरमाया लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग पर चंडीगढ़ में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े वाटर कैनन

पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) अमृतसर में पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन…
Share to :