पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में एक सिक्योरिटी गार्ड की किस्मत रातों-रात चमक गई। पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का सिर्फ 200 रुपये का टिकट खरीदने वाले कपिल देव ने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीत लिया। लॉटरी निकलने की खबर मिलते ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार-मित्र बधाई देने पहुंच रहे हैं।हरियाणा के पंचकूला जिले के रहने वाले हैं कपिलकपिल देव हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के निवासी हैं और मोहाली क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जबकि उनके पिता पंजाब कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
मोहाली के जीरकपुर से खरीदा था टिकटकपिल देव ने मासिक पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का टिकट मोहाली के जीरकपुर स्थित लोकेश लॉटरी एजेंसी से खरीदा था। परिणाम घोषित होने पर उनकी टिकट को पहला पुरस्कार मिला। इस जीत के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।एजेंसी से 30वां करोड़पति लॉटरी एजेंसी के संचालक लोकेश कुमार उर्फ लकी ने बताया कि उनकी एजेंसी से लॉटरी खरीदकर करोड़पति बनने वाले कपिल देव 30वें व्यक्ति हैं। इससे पहले भी उनकी एजेंसी से 29 लोग करोड़पति बन चुके हैं।
ऑनलाइन लॉटरी पर पंजाब में प्रतिबंध पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पूरी तरह प्रतिबंधित है। पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही चलाता है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे हमेशा असली टिकट ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें, क्योंकि फोटो या ऑनलाइन कॉपी वाला टिकट मान्य नहीं होता।
अगर किसी को संदिग्ध मैसेज मिले या लॉटरी के नाम पर ठगी का संदेह हो, तो तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।