मोहाली 5 जनवरी( जगदीश कुमार)मोहाली जिले के गांव जुझार नगर में विकास कार्यों को लेकर सरपंच इकबाल सिंह से सीधी बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने अपने एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों और आने वाली योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।सरपंच इकबाल सिंह ने बताया कि उन्हें सरपंच पद संभाले हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस एक साल के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि पिछली पंचायत द्वारा सरकार को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए दी गई कई एकड़ पंचायत भूमि को कड़ी मेहनत और लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद वापस लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि अब उस स्थान पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हो रहा था, इसलिए पंचायत की जमीन को सुरक्षित करना बेहद जरूरी था।उन्होंने आगे बताया कि गांव की आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य पूरी तरह से मुकम्मल हो चुका है और बहुत जल्द इसे गांववासियों को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे गांव के छोटे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।सरपंच इकबाल सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए खेल के मैदान और गांव में एक सुंदर पार्क विकसित करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जा रहा है, जिसे आने वाले समय में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए गांव में एक ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है जिसे मंजूरी मिलने के बाद जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत का उद्देश्य गांव का समग्र विकास करना है,ताकि जुझार नगर को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जा सके। सरपंच ने यह भी कहा कि भविष्य में गांव में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए पंचायत पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करती रहेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :