दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 पंजाब पुलिस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। जम्मू के भगवानपुरिया गैंग से जुड़े मोस्ट वांटेड गैंगस्टर Amritpal Singh alias Amrit Dalm को पूर्वी यूरोप के Moldova बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई Interpol के रेड नोटिस के आधार पर की गई, जिसे Punjab Police ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर जारी करवाया था।इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के डीजीपी Gaurav Yadav ने बताया कि अमृतपाल सिंह लंबे समय से विदेश में छिपा हुआ था और कई आपराधिक मामलों में वांटेड था। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस एजेंसियां पिछले काफी समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमृत दलम की गतिविधियों पर कई महीनों से नजर रखी जा रही थी। अंतरराष्ट्रीय और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय के बाद उसकी लोकेशन का पता चला और मोल्दोवा बॉर्डर पर उसे हिरासत में ले लिया गया।डीजीपी ने बताया कि अब उसे भारत लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रत्यर्पण या डिपोर्टेशन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आरोपी को भारत लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाब पुलिस इसे संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मान रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मौनी अमावस्या पर मदनमोहन जी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

राजस्थान 18 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान करौली के प्रसिद्ध आराध्य देव भगवान…
Share to :

करवर उपतहसील के अरनेठा गांव में अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध कब्जों का खेल जारी

बूंदी 2 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जिले की करवर उपतहसील के अरनेठा गांव में…
Share to :

दिल्ली हरियाणा यात्रियों को बड़ी राहत मुनक नहर किनारे बनेगी 20 किमी लंबी एलिवेटेड रोड, मुकरबा चौक को मिलेगी जाम से मुक्ति

नई दिल्ली 8जनवरी (दैनिकखबरनामा)दिल्ली और हरियाणा के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले…
Share to :

विवेक शिक्षा निकेतन में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन, नन्हे ‘मंगल पांडे’ के जयघोष से गूंज उठा परिसर

मध्य प्रदेश 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के कोतमा नगर…
Share to :