मध्य प्रदेश 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मध्य प्रदेश के कोतमा नगर के विवेक शिक्षा निकेतन में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में तिरंगे की आन, बान और शान के साथ भारत की सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।समारोह का सबसे भावुक और यादगार क्षण तब आया जब कक्षा KG-1 के छात्र तनुष सेन ने क्रांतिकारी मंगल पांडे के वेश में मंच पर प्रवेश किया। उनके ओजस्वी स्वरूप और वीरता से ओत-प्रोत संवाद ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तनुष की प्रस्तुति के दौरान पूरा विद्यालय भारत माता की जय’के नारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति और बलिदान के संस्कार नई पीढ़ी में भी पूरी मजबूती से विकसित हो रहे हैं। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।नन्हे मंगल पांडे की प्रस्तुति ने गणतंत्र दिवस समारोह को विशेष बना दिया और सभी के मन में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना और भी प्रबल कर दी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :