पंजाब 24 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली नगर निगम, एस.ए.एस नगर (मोहाली) ने शहरवासियों से वर्ष 2025-26 का प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा करवाने की अपील की है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर के समग्र विकास के लिए प्रॉपर्टी टैक्स एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है, जिससे सड़कों का सुधार, स्ट्रीट लाइट, पार्कों की देखभाल और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।यह जानकारी देते हुए नगर निगम मोहाली के जॉइंट कमिश्नर जसजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 के प्रॉपर्टी टैक्स को 10 प्रतिशत जुर्माने सहित जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 के बाद टैक्स जमा करवाने पर 20 प्रतिशत जुर्माना और 18 प्रतिशत ब्याज लागू किया जाएगा। साथ ही जिन नागरिकों ने अभी तक अपनी प्रॉपर्टी आईडी नहीं बनवाई है, वे संबंधित दस्तावेज नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में जमा करवाकर तुरंत अपनी आईडी बनवा लें।जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 31 मार्च 2026 (छुट्टी वाले दिन) को भी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेगी।
नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे तय समय सीमा से पहले अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाकर अतिरिक्त जुर्माने से बचें और शहर के विकास में अपना योगदान दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नशाखोरी, चिंता, पारिवारिक समस्याओं सहित कई मुद्दों पर घर बैठे मिल रही डॉक्टरों की सलाह

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मानसिक रोगों…
Share to :

मोगा रैली में डीजीपी और मुख्य सचिव की मौजूदगी पर सियासत गरम, विपक्ष ने उठाए सवाल

पंजाब 17 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोगा में ‘युद्ध नशेयां…
Share to :

अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, गांव में फैला आक्रोश

पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के अमृतसर के हल्का बाबा…
Share to :

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’ शुरू, 181 हेल्पलाइन से मिलेगा 24×7 सहारा

पंजाब 3 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा,…
Share to :