नई दिल्ली 24 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली में देश की न्यायपालिका में एक अहम फैसले के तहत Supreme Court Collegium ने मद्रास और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आठ अतिरिक्त जजों को स्थायी नियुक्ति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह फैसला Justice Surya Kant की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम बैठक में लिया गया।इस निर्णय के तहत Madras High Court के लिए न्यायमूर्ति आर पूर्णिमा, एम जोथिरामन और ऑगस्टीन देवदास मारिया क्लेटे के नाम मंजूर किए गए हैं। वहीं Chhattisgarh High Court में न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत, राधाकिशन अग्रवाल, संजय कुमार जायसवाल, बिभू दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को स्थायी जज बनाया जाएगा।
ये सभी जज पहले अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे और अब इन्हें पूर्णकालिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कॉलेजियम का यह फैसला न्यायपालिका में जजों की कमी को दूर करने और लंबित मामलों के निपटारे में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

मालवीय नगर अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत; 37 लोगों को बचाया गया

दैनिक खबरनामा ब्यूरो. नई दिल्ली, 3 जून 2026: राजधानी दिल्ली के मालवीय…
Share to :

अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ पर बड़ी कार्रवाई, 131 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में; जांच जारी

दैनिक खबरनामा। अहमदाबाद, 3 जून : गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ…
Share to :

CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली पर बढ़ा विवाद, केंद्र सरकार ने चेयरमैन और सचिव का किया तबादला, जांच समिति गठित

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 2 जून :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)…
Share to :