पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा आयोजित निवेश सम्मेलन के दौरान विभिन्न कंपनियों के प्रदर्शनी स्टॉलों पर डेलीगेट्स ने विशेष रुचि दिखाई। इस दौरान पंजाब के सहकारी संस्थान मार्कफेड के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली।मार्कफेड द्वारा लगाए गए स्टॉल पर चावल, शहद, डिब्बाबंद सब्जियां, मल्टीग्रेन दलिया, गुड़-शक्कर, सरसों का तेल, घी, अचार और आटा सहित कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखने और इनके बारे में जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में डेलीगेट्स पहुंचे।मार्कफेड स्टॉल के नोडल इंचार्ज अनिल कुमार पुरी ने बताया कि सम्मेलन में शामिल हुए प्रतिनिधियों ने विशेष रूप से मार्कफेड के शहद, मसाला गुड़, तेल, अचार और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के बारे में सबसे अधिक जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि मार्कफेड के उत्पाद ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, कनाडा और कई अरब देशों सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात किए जाते हैं और इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ डेलीगेट्स ने अफ्रीकी देशों में मार्कफेड के उत्पादों के निर्यात के लिए भी संपर्क किया है।अनिल कुमार पुरी ने बताया कि मार्कफेड द्वारा तैयार किए गए शहद ने दुनिया के सबसे बड़े गुणवत्ता परीक्षण एनएमआर (जो एक जर्मन कंपनी द्वारा किया जाता है) में पहला स्थान हासिल किया है, जो पंजाब के लिए गर्व की बात

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मंत्रियों-नेताओं से संबंधों का दावा

पंजाब 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मोहाली में हरियाणा सचिवालय में सरकारी नौकरी…
Share to :

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालगाड़ी इंजन क्षतिग्रस्त, चालक घायल

पंजाब 24 जनवरी 2026 ( जगदीश कुमार) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले…
Share to :

मोहाली के आर्यन दत्त बने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 4 हॉर्स रेजिमेंट में कमीशंड अधिकारी

पंजाब 7 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड…
Share to :

महिलाओं को 1000 रुपये महीना स्कीम पर टिप्पणी से घिरे कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा, पंजाब महिला आयोग ने किया तलब

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में महिलाओं को हर…
Share to :