हरियाणा 18 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) हरियाणा के सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के IDFC बैंक फ्रॉड मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच तेज कर दी है। अब टीम मास्टरमाइंड अभय की कथित महिला मित्र राधिका की तलाश में जुटी है, जिस पर आरोप है कि उसने फरारी के दौरान आरोपियों को ठिकाने मुहैया करवाए।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने बिल्डरों के जरिए दुबई, चंडीगढ़ के सेक्टर-32 और 33 तथा पंचकूला में भारी निवेश किया। साथ ही प्री-लॉन्च प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाकर उसे दोगुना करने की कोशिश की गई।
राधिका पर शेल कंपनियों के जरिए आरोपियों के साथ हवाई यात्रा की टिकट बुक करने का भी आरोप है। ACB अब इन कंपनियों में उसकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। मामले में एक अन्य युवती का नाम भी सामने आया था, जिसे अब तक की जांच में क्लीन चिट मिल चुकी है।वहीं, नगर निगम चंडीगढ़ के 108 करोड़ रुपये के फ्रॉड मामले में चंडीगढ़ पुलिस भी सक्रिय हो गई है। चार मुख्य आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए 24 मार्च को कोर्ट में सुनवाई तय की गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :