चंडीगढ़ 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ नगर निगम को कलाग्राम स्थित शराब ठेके से करीब 80 लाख रुपये के नुकसान का मामला सामने आया है। इस पर मेयर सौरभ जोशी ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।
मेयर ने स्पष्ट कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते वर्ष 2026-27 के लिए ठेका अलॉट नहीं हो सका, जिससे निगम को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। यह राशि शहर के विकास कार्यों में खर्च होनी थी, इसलिए इसे जनता के साथ धोखाधड़ी बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, ठेके पर कई महीनों का किराया भी बकाया है और एक्साइज विभाग को जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया। विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।मेयर ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने पर उच्च स्तर पर कार्रवाई करवाई जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में ‘ग्लोरी’ का दमदार ट्रेलर लॉन्च बदले, बॉक्सिंग और परिवार की जंग पर आधारित सीरीज़ ने बढ़ाया उत्साह

दैनिक ख़बरनामा 27 अप्रैल 2026 चंडीगढ़, नेटफ्लिक्स की आगामी सीरीज़ ‘ग्लोरी’ का…
Share to :

चंडीगढ़-अंबाला से ट्रेनों में भारी भीड़ लंबी वेटिंग, यात्रियों ने अतिरिक्त ट्रेनें और रूट विस्तार की उठाई मांग

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 चंडीगढ़ और अंबाला से चलने वाली लंबी…
Share to :

चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगा मजबूत हर 10 मिनट में मिलेगी बस, मेट्रो से ज्यादा कारगर बताए बस सेवा

चंडीगढ़ 10 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जल्द ही नई…
Share to :

SI भर्ती विवाद गलत शपथ-पत्र और उत्तर-कुंजी चुनौती पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका खारिज

चंडीगढ़ 25 जनवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने…
Share to :