पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के फरीदकोट जिले में कर्ज के बोझ से परेशान दो सगे किसान भाइयों द्वारा आत्महत्या किए जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। यह घटना कोटकपूरा के पास गांव ढाब ब्राह्मण वाला के नजदीक हुई, जहां दोनों भाइयों ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतकों की पहचान जसकरण सिंह (38) और उनके छोटे भाई जसविंदर सिंह उर्फ जोरा सिंह (34) के रूप में हुई है। दोनों छोटे किसान थे और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। परिजनों के अनुसार दोनों भाइयों पर करीब 25 लाख रुपये का कर्ज था, जो ब्याज के साथ पहले 50 लाख रुपये तक पहुंच गया था। कुछ समय पहले उन्होंने जमीन का एक हिस्सा बेचकर कर्ज कम किया, लेकिन हालात नहीं सुधरे।करीब नौ महीने पहले खरीदे गए ट्रैक्टर की किश्तें चुकाना उनके लिए मुश्किल हो गया था। इसी बीच आलू की फसल खराब हो गई, जिससे आय का मुख्य स्रोत भी खत्म हो गया। बैंक के लगातार फोन और कर्ज का बढ़ता दबाव उन्हें मानसिक रूप से तोड़ता चला गया, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।दोनों भाइयों की शादी सगी बहनों से हुई थी और उनके पीछे एक-एक छोटी बच्ची है। घर में बुजुर्ग माता-पिता भी हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- हरियाणा CM सैनी ने बंद कमरे में मीटिंग कर MLA खरीदने का दिया ऑफर

पंजाब 12 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से…
Share to :

हेडलाइन ‘जीजा जी’ गाने को लेकर सिंगर मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह में विवाद, मामला थाने तक पहुंचा

पंजाब 19 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से…
Share to :

मोहाली में भाईचारे की मिसाल, मुस्लिम युवक ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली से एक बार…
Share to :