पंजाब 19 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। हरियाणवी सिंगर अमित खासा उर्फ मीता बरोदा और मॉडल सोनिका सिंह के बीच चर्चित गाने ‘जीजा जी’ को लेकर तकरार सामने आई है। दोनों के बीच यह विवाद अब सोशल मीडिया से निकलकर थाने तक पहुंच चुका है।जानकारी के मुताबिक, सोनिका सिंह ने आरोप लगाया है कि लगातार हो रही बदनामी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं मीता बरोदा का कहना है कि यह विवाद गाने की ओनरशिप, यूट्यूब इनकम और रिलीज अधिकारों को लेकर चल रहा है।मीता बरोदा के अनुसार, उन्होंने यह गाना आजाद सिंह खांडा खेड़ी की रागनी के आधार पर रिकॉर्ड किया था और इसकी सिंगिंग व प्रोडक्शन का काम खुद किया। मीता का दावा है कि शुरुआत में यह गाना उनके चैनल पर रिलीज होना था, लेकिन दोस्ती के चलते सोनिका के चैनल पर रिलीज करने की अनुमति दी गई थी। दोनों के बीच कमाई को आधा-आधा बांटने की बात भी तय हुई थी।मीता ने आगे आरोप लगाया कि वीडियो की जिम्मेदारी सोनिका को दी गई थी, लेकिन मेल आर्टिस्ट के तौर पर उनकी जगह किसी अन्य मॉडल को रख लिया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी चोट, फिरोजपुर में 30.2 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक खबरनामा | फिरोजपुर, 08 अगस्त 2026. पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी…

राष्ट्रीय लोक अदालत में 21,410 मामलों में सुनवाई, 19,169 केस आपसी समझौते से निपटाए गए

दैनिक ख़बरनामा 9 मई 2026 एसएएस नगर, 9 मई जिला एसएएस नगर…

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )पंजाब में बम धमाकों की एक बड़ी…