पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे में खास बात यह है कि बीजेपी की नजर प्रदेश के दोआबा बेल्ट पर टिकी हुई है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, जालंधर दौरे के जरिए बीजेपी दोआबा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
दोआबा बेल्ट पंजाब की राजनीति में बेहद अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में विधानसभा की कुल 23 सीटें आती हैं, जबकि पूरे पंजाब की 117 सीटों में यह बेल्ट निर्णायक भूमिका निभाता है। यहां लगभग 32 प्रतिशत दलित वोटर हैं, जो चुनावी नतीजों की दिशा तय करते हैं।2022 के विधानसभा चुनावों में भले ही पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर रही हो, लेकिन दोआबा में AAP को एकतरफा सफलता नहीं मिल पाई थी। यहां AAP को सिर्फ 10 सीटें मिली थीं, जबकि 9 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। यही वजह है कि बीजेपी अब इस क्षेत्र को टारगेट कर रही है।बीजेपी को उम्मीद है कि कांग्रेस के कमजोर होते संगठन और अंदरूनी कलह का फायदा उठाया जा सकता है। हाल ही में हुए उपचुनावों और राजनीतिक बयानबाजी ने कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिसका लाभ बीजेपी उठाने की कोशिश में है।प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक संदेश देने वाला माना जा रहा है, बल्कि इसके जरिए पार्टी दलित और शहरी वोट बैंक को साधने की कोशिश भी करेगी। कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और राजनीतिक संकेतों से भरे भाषण की भी संभावना जताई जा रही है।राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले चुनावों से पहले पीएम का यह दौरा बीजेपी की पंजाब में नई रणनीति का हिस्सा है, जहां दोआबा बेल्ट को केंद्र में रखकर समीकरण बदले जाने की तैयारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोहाली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

पंजाब 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय सड़क…
Share to :

पंजवां अखाड़ा लोक विरासत और सूफियाना रंग में ढली नई प्रस्तुति, 21 जनवरी को होगी रिलीज

पंजाब 20 जनवरी (जगदीश कुमार )पंजाब की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक परंपरा को लेकर…
Share to :

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन आज, मनरेगा के नाम और फंडिंग को लेकर होगा प्रस्ताव

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार…
Share to :

पंजाब में भ्रष्टाचार पर सख्त एक्शन अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 7 अधिकारी सस्पेंड, इंजीनियरिंग विभाग में मचा हड़कंप

अमृतसर | 31 दिसंबर 2025 (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने साल 2025 के…
Share to :