पंजाब 4 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में आज होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चों और युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते और एक-दूसरे को बधाइयां देते नजर आईं। शहर के पार्कों, कॉलोनियों और बाजारों में रंगों की मस्ती छाई रही।इस बीच, अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब में आज होला मोहल्ला श्रद्धा और मर्यादा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह तख्त श्री केसगढ़ साहिब में आयोजित होंगे, जबकि अमृतसर में भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम तय किए गए हैं। रात साढ़े नौ बजे पालकी साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप को अकाल तख्त साहिब ले जाया जाएगा। प्रबंधक भगवंत सिंह धगेड़ा ने श्रद्धालुओं से केमिकल युक्त इत्र के स्थान पर प्राकृतिक फूलों की वर्षा करने की अपील की है।
होली के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नाकाबंदी कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…
Share to :

मोहाली में घर-घर से अलग-अलग कचरा संग्रहण की शुरुआत, विधायक कुलवंत सिंह करेंगे अभियान का शुभारंभ

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब सरकार की पर्यावरण-अनुकूल और दूरदर्शी…
Share to :

पंजाब में ठंड के बीच बिजली खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड, मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी मांग

पंजाब 10 जनवरी(दैनिक खबरनामा)पंजाब में कड़ाके की ठंड के बावजूद बिजली की…
Share to :

Vigilance Bureau Punjab की बड़ी कार्रवाई 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाला सरपंच गिरफ्तार

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :