पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में एक सरपंच को गिरफ्तार किया है।विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव देवीनगर (अभरावन), जिला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरण सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी सरपंच ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस द्वारा जब्त किया गया था, उसे थाना बनूड़ से छुड़वाने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।शिकायतकर्ता की बार-बार विनती के बाद रिश्वत की राशि 50,000 रुपये तय हुई। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी, जिसे सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंपा गया।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :