पंजाब 19 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते एक बार फिर ठंड लौट आई है। तापमान सामान्य से करीब 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।
अमृतसर में सबसे कम अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पठानकोट, फिरोजपुर और होशियारपुर में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई। लुधियाना, पटियाला और बठिंडा जैसे शहरों में भी मौसम ठंडा बना हुआ है।मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला सहित 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बना सक्रिय वेदर सिस्टम बताया जा रहा है। आने वाले 24 घंटों में तापमान स्थिर रह सकता है, लेकिन इसके बाद 5 से 7 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। हालांकि इसके बाद फिर तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी होने के संकेत भी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, ₹27,294 करोड़ के प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित; कई बड़े उद्योगपति पहुंचने की उम्मीद

पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में पंजाब सरकार की…
Share to :

लुधियाना में जमीन रजिस्ट्री घोटाला पटवारी-सब रजिस्ट्रार समेत 6 पर केस दर्ज

पंजाब 7 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली और लुधियाना…
Share to :

सोहाना में हेयर सैलून पर हमला, मारपीट और तोड़फोड़ पांच पर केस दर्ज

पंजाब 4 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। थाना सोहाणा क्षेत्र…
Share to :

ए.डी.सी. ने मोहाली में 52 नव-निर्वाचित ब्लॉक समिति सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

पंजाब 27 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के एस.ए.एस. नगर, 27 फरवरी…
Share to :