दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पंजाब में शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही शिक्षा क्रांति के तहत अब सरकारी स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल लगाए जा रहे हैं।
यह जानकारी मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह ने स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 सहित विभिन्न स्कूलों में इंटरैक्टिव एलईडी पैनलों की शुरुआत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 5 सरकारी स्कूलों में कुल 12 इंटरैक्टिव पैनल लगाए गए हैं।
इन स्कूलों में स्कूल ऑफ एमिनेंस फेज-3बी1 (4 पैनल), मेरिटोरियस स्कूल सेक्टर-70 (2), सरकारी हाई स्कूल मटौर (2), सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुहाना (2) और सरकारी हाई स्कूल कुंबड़ा (2) शामिल हैं।उन्होंने कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र में कुल 50 एलईडी पैनल लगाए जाएंगे और बाकी स्कूलों में यह सुविधा एक महीने के भीतर उपलब्ध करवा दी जाएगी। ये पैनल विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें वैश्विक स्तर की ताज़ा जानकारी से भी अपडेट रखेंगे।
विधायक ने बताया कि पंजाब में पहली बार प्रिंसिपलों, हेड टीचरों और अब शिक्षकों को फिनलैंड समेत अन्य देशों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वे उन्नत शिक्षा प्रणालियों को समझकर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दे सकें। जल्द ही शिक्षकों का एक और बैच विदेश प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, स्टाफ और सुविधाओं में किए गए सुधारों से लोगों की सोच बदल रही है और आने वाले समय में लोग निजी स्कूलों की बजाय सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता देंगे।इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) डॉ. गिन्नी दुगल समेत अन्य अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में पासिंग आउट परेड में CM मान का संदेश “गरीब की दुआ कमाओ, संवेदनशील पुलिसिंग अपनाओ”

पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के (C M)भगवंत मान बुधवार…
Share to :

मोहाली बच्ची अपहरण व तस्करी मामला कोर्ट ने मुख्य आरोपी गायत्री शर्मा उर्फ सोनिया की नियमित जमानत याचिका खारिज की

पंजाब 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में बच्ची के…
Share to :

मोहाली में कानून-व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, SSP की तैनाती पर उठाए सवाल

पंजाब 6 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) मोहाली में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था…
Share to :

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम प्रभजोत कौर

पंजाब 11 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली),जिला…
Share to :