पंजाब 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के (C M)भगवंत मान बुधवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे और पंजाब पुलिस अकादमी में आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की। इस अवसर पर कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे। दोनों ने परेड की सलामी ली और नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।परेड को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की असली ताकत उसकी वर्दी नहीं, बल्कि जनता का भरोसा है। उन्होंने अधिकारियों से सेवा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग की दुआएं कमाने की कोशिश करें, क्योंकि पीड़ित को समय पर न्याय मिलना सबसे बड़ा सुकून देता है।
मुख्यमंत्री ने गर्व जताते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ट्रेनिंग सेंटर और पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) कपूरथला की कार्यकुशलता इतनी उत्कृष्ट है कि अन्य राज्यों और पड़ोसी देशों से भी यहां प्रशिक्षण के प्रस्ताव मिल रहे हैं। हालांकि, राज्य में बड़े पैमाने पर चल रही भर्तियों के चलते फिलहाल बाहरी राज्यों को प्रशिक्षण देना संभव नहीं है, जिसे उन्होंने सकारात्मक संकेत बताया।सीएम मान ने उन अभिभावकों को भी विशेष बधाई दी, जिनकी मेहनत से युवा इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब अब अमन, शांति और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ना चाहता है हमें चूल्हों की आग जलानी है और श्मशानों की आग बुझानी है।”
मुख्यमंत्री का यह दौरा पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण, युवाओं को रोजगार और राज्य को अपराध मुक्त बनाने के विजन का हिस्सा माना जा रहा है। बार-बार जालंधर आना यह भी संकेत देता है कि दोआबा क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान रखता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :