चंडीगढ़ 9 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन कार्यवाही के दौरान जोरदार हंगामा और तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष Partap Singh Bajwa ने बजट को लेकर सरकार पर कई सवाल उठाए और वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री Bhagwant Mann से तीखी नोकझोंक भी हो गई।
बाजवा ने कहा कि जब Arvind Kejriwal से पूछा गया था कि पंजाब में पैसा कहां से आएगा, तब उन्होंने कहा था कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन है और वह जानते हैं कि राजस्व कहां से लाना है। उन्होंने दावा किया था कि सरकार 20 प्रतिशत तक बचत करेगी और माइनिंग से करीब 20 हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी, लेकिन मौजूदा बजट में इसका कोई जिक्र नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना का स्वागत करते हुए कहा कि यह अच्छा कदम है, लेकिन पांच साल में महिलाओं का करीब 60 हजार रुपये बनता है, जबकि फिलहाल सिर्फ 9 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से बजट भाषण में यह स्पष्ट करने की मांग की कि महिलाओं को बाकी 48 हजार रुपये मिलने की कोई उम्मीद है या नहीं।बाजवा ने धार्मिक बेअदबी के मामलों पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि चार साल में दोषियों को कटघरे में पेश नहीं किया जा सका। उन्होंने मांग की कि इन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए।
इसके अलावा उन्होंने ओल्ड एज पेंशन स्कीम लागू न करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हस्तक्षेप करते हुए पूछा कि बाजवा बजट पर बोल रहे हैं या राज्यपाल के अभिभाषण पर। इस टिप्पणी से बाजवा नाराज हो गए और दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले जब विपक्ष के नेता सदन से बाहर जाते थे तो क्या वे किसी से पूछकर जाते थे। इस दौरान सदन में माहौल गर्म हो गया, हालांकि स्पीकर ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव कर्मवीर सिंह बौद्ध बने उम्मीदवार, विधायकों को एकजुट रखना बड़ी चुनौती

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में हरियाणा के राज्यसभा चुनाव…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में चुनावी मंथन आज बघेल-वड़िंग की मैराथन बैठक, 2027 की रणनीति पर फोकस

चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को…
Share to :

चंडीगढ़ में जल्द मिलेगा रियायती वार्षिक पार्किंग पास, 4,000 रुपये का प्रस्ताव

चंडीगढ़ एक मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh Municipal Corporation शहरवासियों…
Share to :

युवा सोच, ग्लोबल विचार चंडीगढ़ के युवाओं ने लॉन्च की 24 घंटे की आधुनिक व पर्यावरण-अनुकूल ड्राई क्लीनिंग सेवा

चंडीगढ़, सोमवार 5 जनवरी।(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ ट्राइसिटी के युवा उद्यमियों के एक समूह…
Share to :