नई दिल्ली 2 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली
UGC एक्ट को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है।सामाजिक न्याय के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी नेता कंचना यादव ने सरकार की नीतियों को “दोहरी और छलपूर्ण” करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर OBC, SC और ST समाज के वोटों की राजनीति कर रही है, तो दूसरी ओर UGC एक्ट के नाम पर इन वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की साजिश रच रही है।कंचना यादव ने कहा कि सरकार की रणनीति ठीक वैसी ही है— “सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे”, जिसमें वंचित समाज का समर्थन भी बना रहे और उन्हें उनका हक भी न मिले। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब यह दोहरा चरित्र सामाजिक न्याय के पैरोकारों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।3 फरवरी को देशभर में व्यापक जन-आंदोलनUGC एक्ट के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए कंचना यादव ने 3 फरवरी को पूरे देश में व्यापक जन-आंदोलन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल किसी एक कानून के विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मसम्मान, अधिकार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।उन्होंने कहा,यह संघर्ष सिर्फ आज का नहीं है। अगर आज हमने आवाज़ नहीं उठाई, तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ़ नहीं करेंगी।संवैधानिक अधिकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं कंचना यादव ने आरोप लगाया कि UGC एक्ट को लागू करने के नाम पर ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं,जिससे वंचित वर्गों को मिलने वाले आरक्षण और अवसरों को कमजोर किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे संविधान की मूल भावना पर हमला है,जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

गौहत्या के विरोध में सर्व हिंदू समाज का आह्वान, जिलेभर में सौंपे गए ज्ञापन मेघनगर का बाजार रहा बंद थाने पर किया हनुमान चालीसा का पाठ, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

झाबुआ 31 दिसम्बर (दैनिक खबरनामा)जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजेली…
Share to :

बरेली होकर गुजरने वाली 8 विशेष ट्रेनों में कन्फर्म टिकट उपलब्ध, नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

उत्तर प्रदेश 26 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) उत्तर प्रदेश के बरेली होकर…
Share to :

कल्याण सिंह की जयंती पर मंत्री संदीप सिंह का बड़ा बयान, बोले बाबू जी ने श्रीराम के लिए सरकार की भी नहीं की चिंता’

कन्नौज 9 जनवरी(दैनिक खबरनामा) कन्नौज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह…
Share to :

सीआईएसएफ में शामिल होंगे पूर्व अग्निवीर, भूमिका तय करने को बनी आंतरिक समिति

नई दिल्ली 21 जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली।केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…
Share to :