पंजाब 17 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा व्यापारी हितैषी और निवेश अनुकूल माहौल बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा और पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने आज ज़ीरकपुर में व्यापारियों के साथ एक अहम बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन जमीनी स्तर से लेकर जिला और राज्य स्तर तक सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और राज्य में व्यापारिक माहौल को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कमीशन सरकार और व्यापारिक समुदाय के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि बैठक में उठाई गई सभी समस्याओं को संबंधित विभागों के संज्ञान में लाया गया है और उन्हें दो सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी भी की जाएगी।बैठक के दौरान व्यापारियों ने टैक्सेशन, नगर सेवाओं, पुलिसिंग, बिजली-पानी और अन्य नियामक प्रक्रियाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को 2 हफ्तों के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।बैठक में जिला ट्रेडर्स कमीशन मोहाली के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह, हल्का ट्रेडर्स कमेटी चेयरमैन अजय कुमार, एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के अंत में यह भरोसा दिलाया गया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और उनके विश्वास को मजबूत किया जाएगा।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मान सरकार में शिक्षा स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता, 79 हजार छात्रों ने छोड़े निजी स्कूल विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार…
Share to :

बठिंडा में प्रताप सिंह बाजवा का सरकार पर हमला, बोले जिनको सिपाही भी सल्यूट नहीं करते थे, उन्हें अब डीजीपी कर रहा सल्यूट

पंजाब 15 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Pratap…
Share to :

भारतीय महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने खरीदी मिलिट्री रंग की नई टाटा सिएरा, जीरकपुर में हुई डिलीवरी

पंजाब 12 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली की भारतीय महिला…
Share to :

हरजोत सिंह बैंस का सरप्राइज दौरा, मोहाली के सरकारी स्कूल के कायाकल्प के निर्देश

पंजाब 13 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह…
Share to :