राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर डीग स्थित विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा डीग राजकीय चिकित्सालय में मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए गए।संस्था के मंत्री दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा 23 जनवरी 2026 से इस सेवा मुहिम की शुरुआत की गई है। इस पहल के अंतर्गत किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन,विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य मांगलिक अवसरों पर जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
के लोगों की सहायता की जाएगी,ताकि समाज के प्रत्येक असहाय व्यक्ति की किसी न किसी रूप में सेवा की जा सके।फल वितरण कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. जितेंद्र सिंह फौजदार,डॉ.हेमराज गुर्जर, डॉ. राजेन्द्र चौधरी, डॉ. सोहित सिंघल, स्टाफ सदस्य योगेश बंसल, बच्चू सिंह, मोनिका, अमित सिंह सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी गिरधारी भाटी एवं दीपक तमोलिया उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

कौशाम्बी में बड़ा हादसा टला मूरी एक्सप्रेस के पहिए से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में उस…
Share to :

बचपन का MMR टीका युवावस्था तक देता है सुरक्षा, PGI के शोध में खुलासा

दैनिक खबरनामा 16 मार्च 2026 बचपन में लगाए जाने वाले टीकों के…
Share to :

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर BJP का हमला, कहा ‘एंटी इंडिया लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलते हैं’

नई दिल्ली 5 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने…
Share to :