उत्तर प्रदेश 21 जनवरी (दैनिक खबरनामा) उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मूरी एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा। जैसे ही ट्रेन के पहिए के पास से धुआं निकलता दिखाई दिया, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर अपनी सीटों से उठ खड़े हुए और किसी अनहोनी की आशंका जताने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन सुजातपुर स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि पहिए के पास आग लगने के संकेत मिले। मामले की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी और तकनीकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए।रलवे कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा कारणों से ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया और पहियों व संबंधित उपकरणों की जांच की गई।करीब आधे घंटे की मशक्कत और आवश्यक जांच के बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन को सुरक्षित घोषित किया। इसके बाद मूरी एक्सप्रेस को सुजातपुर स्टेशन से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कारणों से पहिए के पास गर्मी बढ़ने के चलते धुआं उठा था। मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :