उत्तर प्रदेश 11 जनवरी(दैनिक खबरनामा)बरेली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। फिरौती के लिए अपहृत की गई 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।थाना नवाबगंज पुलिस ने त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए अपहरण की पूरी साजिश का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य अभियुक्त ने इंस्टाग्राम के जरिए बालिका से दोस्ती की, फिर लालच देकर अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया।अभियुक्त बालिका को बरेली से दिल्ली ले गए, जहां उसे छिपाकर रखा गया और उसके परिजनों से फिरौती की मांग की गई।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सैटेलाइट बस अड्डे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति बरकरार, मदुरै हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मदुरै 6 जनवरी( दैनिक खबरनामा )मदुरै उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के मदुरै…
Share to :

ऊपर दौड़ेंगी गाड़ियां, नीचे सुरक्षित गुजरेंगे हाथी-गैंडे काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर से बदलेगा असम का भविष्य

असम 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) असम अब विकास और वन्यजीव संरक्षण का…
Share to :

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दो राष्ट्रव्यापी अभियान

नई दिल्ली 27 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली संयुक्त किसान…
Share to :

नई औद्योगिक नीति से बदलेगा हरियाणा का औद्योगिक नक्शा, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

दिल्ली 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) दिल्ली: हरियाणा में जल्द ही नई…
Share to :